अहमदाबाद: चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप लगातार आठवीं जीत के लिये शनिवार को रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर उतरेगी तो उसके कंधों पर मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों के साथ ही टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों को बोझ भी होगा। महा मुकाबले के चश्मदीद गवाह बनने के लिये क्रिकेट के दीवाने अहमदाबाद के होटल,रेस्तरां,गेस्ट हाउसों में जम चुके हैं। एक दिवसीय मुकाबलों की बात की जाये तो पाकिस्तान के पक्ष में भारत की तुलना में ज्यादा जीत आयी हैं मगर विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है। बड़े टूर्नामेंट में होने वाले दवाब में पाकिस्तान की टीम अब तक बिखरी नजर आयी है।
उम्मीदों के सैलाब से भी निपटने की चुनौती होगी रोहित की सेना पर

