Site icon Dainik Savera Times

अक्टूबर में दुर्गापूजा से पहले कोलकाता आयेंगे ‘Ronaldinho’

कोलकाता: ब्राजील के विश्व कप विजेता फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो दुर्गापूजा से पहले कोलकाता आयेंगे। तीन बार के बलोन डिओर विजेता रोनाल्डिन्हो से पहले पेले, डिएगो माराडोना और लियोनेल मेस्सी भारत आ चुके हैं। रोनाल्डिन्हो ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा ,‘‘ मैं इस साल अक्टूबर के बीच में पहली बार कोलकाता आऊंगा। कोलकाता में ब्राजील के बड़े प्रशंसक हैं और मैं उनसे मिलने को बेकरार हूं।’’
बड़ी ख़बरें पढ़ें: भारत तीरंदाजी में सभी छह टीम स्पर्धाओ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 
वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिलकर उन्हें जर्सी भेंट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह बंगाल के दादा (सौरव गांगुली) से क्रिकेट भी सीखना चाहेंगे। उनके यहां 16 अक्टूबर को आने की संभावना है और दो दिन रूककर वह ढाका जायेंगे। यहां चैरिटी मैच खेलने के अलावा वह फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षुओं से भी बात करेंगे।
बड़ी ख़बरें पढ़ें: भारत तीरंदाजी में सभी छह टीम स्पर्धाओ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 
Exit mobile version