Site icon Dainik Savera Times

IPL में गेंदबाजों के सामने कुछ नया करना चाहते हैं रूट

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के नवागंतुक बल्लेबाज जो रूट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने से पहले कहा है कि वह इस बार टूर्नामेंट में “अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर लाना” और “गेंदबाजों के सामने कुछ नया करना” चाहते हैं।

रूट ने रॉयल्स की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा, “मैं जितना हो सके उतना स्वाभाविक खेलने की और गेंदबाजों के सामने कुछ नया करने की कोशिश करूंगा। मुझे यकीन है कि मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर लाने की कोशिश करूंगा।”

 

Exit mobile version