Site icon Dainik Savera Times

4 National Championships की मेजबानी करेगा Rourkela Stadium

राउरकेलाः पिछले महीने भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाले यहां के नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयु वर्ग की चार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि घरेलू खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के बीच खेलने का अनुभव मिल सके।

जिन टूर्नामेंट का आयोजन इस स्टेडियम में किया जाएगा वे जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (13-23 अप्रैल), जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (28 अप्रैल से आठ मई), सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (13-23 मई) और सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (28 मई से सात जून) शामिल हैं। सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में तीन से 14 मई तक होगा।

इस साल आंध्र प्रदेश के काकिनादा में 14 फरवरी से शुरू हो रही सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ प्रत्येक स्थल पर तीन कैमरों की मदद से मुकाबले को लाइव देखा जा सकेगा और मैच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तर्ज पर होंगे जिसमें प्रत्येक मैच में ‘मैच के सर्वश्रष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version