Site icon Dainik Savera Times

WPL, RCB vs DC, Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सर सजा WPL 2026 का ख़िताब, दूसरी बार बनी चैंपियन

Women’s Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा, कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ जहां आरसीबी दूसरी बार खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर उतरी है, वहीं दिल्ली पहली बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर डब्ल्यूपीएल का ख़िताब जीत लिया है। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आपको बतादें कि आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2024 में दिल्ली के ही खिलाफ फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना बतौर कप्तान दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2023 औरर 2025 में खिताब जीता था।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

दिल्ली: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।


RCBW = 204/4 (19.4)  Royal Challengers Bengaluru Women won by 6 wkts
DCW = 203/4 (20)
Exit mobile version