नई दिल्ली: आईपीएल के पूर्व चीफ ललित मोदी ने आईएएनएस को पुष्टि की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए बोली 1.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक एवराम ग्लेजर ने भी इसमें रुचि दिखाई है। ललित मोदी ने कहा कि मौजूदा वैल्यूएशन लीग के 74 मैचों वाले वर्तमान ढांचे पर आधारित है, जबकि भविष्य में 94 मुकाबलों का प्रारूप तय माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्ण होम-एंड-अवे सिस्टम से मुकाबलों की संख्या बढ़ेगी, जिससे फ्रेंचाइजी की वैल्यू और लीग की कुल आय में बड़ा इजाफा होगा। मोदी ने चेतावनी दी कि आईसीसी रेवेन्यू में बीसीसीआई का हिस्सा 50-60 प्रतिशत तक घट सकता है और द्विपक्षीय मीडिया अधिकारों से होने वाली आय भी कम हो सकती है। हालांकि, उनके अनुसार आईपीएल इन नुकसानों की भरपाई से कहीं अधिक करेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि अगले मीडिया अधिकार चक्र में आईपीएल की वैल्यू कम से कम दोगुनी हो सकती है। मोदी ने कहा कि घरेलू टी20 लीग की बढ़ती आर्थिक ताकत फ्रेंचाइजी क्रिकेट को और मजबूत करेगी, जिसका सबसे ज्यादा फायदा बीसीसीआई को होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...