Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

RR vs GT, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात पहले करेगी बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

May 9, 2026

RR vs GT, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात पहले करेगी बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 52वां मुकाबला शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इसी बीच राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस अब और रोमांचक हो गई है। इस समय राजस्थान और गुजरात दोनों के 10-10 मैचों में 12-12 अंक हैं। ऐसे में जो टीम यह मैच जीतेगी, उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

विकेट काफ़ी अच्छा है, हम पहले बॉलिंग करेंगे- जायसवाल 

यशस्वी जायसवाल ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। मुझे लगता है कि विकेट काफ़ी अच्छा है और हम उसका पीछा करना चाहते हैं। पिछले गेम में रियान की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, इसलिए मुझे लगता है कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा। शिमरॉन हेटमायर और यशराज पुंजा आ रहे हैं। ये दो लोग आ रहे हैं। मैं सच में बहुत उत्साहित हूँ, गेम का इंतज़ार कर रहा हूँ।”

मानव की जगह प्रसिद्ध वापस टीम में आ गए हैं- गिल

गिल ने कहा, ”सच कहूँ तो हम भी पहले बॉलिंग करते। हमने एक बदलाव किया है। मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध वापस आए हैं। मुझे लगता है कि एक बैटिंग ग्रुप या बॉलिंग ग्रुप के तौर पर अपनी ताकत को देखना ज़रूरी है। वे कौन सी चीज़ें हैं जिनसे हमें एक टीम के तौर पर इतनी सफलता मिली है। तो, कुछ एरिया थे, आप जानते हैं, हमने वापस जाकर उन पर सोचा। हमने वहाँ जो ज़्यादातर गेम खेले हैं, वे काफ़ी करीबी रहे हैं। हम देखेंगे कि पहले कुछ ओवर, 2-3 ओवर कैसे जाते हैं। ज़ाहिर है एक पार स्कोर होता है और फिर आप पास स्कोर के ऊपर 10-15 एक्स्ट्रा रन बनाना चाहते हैं ताकि बॉलर्स को एक्स्ट्रा कुशन मिल सके।”

पहले मुकाबले में राजस्थान ने मारी थी बाजी

इस सीजन की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला जा चुका है। उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था। अब गुजरात की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 9
गुजरात- 6 जीत
राजस्थान- 3 जीत

पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर यह मैच खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार इस पिच का इस्तेमाल होगा। जयपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन बनाए थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन बनाए थे। खास बात यह रही कि दोनों बार राजस्थान ने बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव भी किया। ऐसे में इस मैच में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमें:

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (c), साई सुदर्शन, जोस बटलर (w), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (c), ध्रुव जुरेल (w), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें