Site icon Dainik Savera Times

RR vs GT: कौन मारेगा बाजी? खतरनाक बैटिंग लाइनअप वाली टीमों के बीच मुकाबला आज? जानें किसका पलड़ा भारी

RR vs GT

RR vs GT

RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। RR जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं GT जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है। RR सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली RR अपने घरेलू मैदान पर GT के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी।

सीजन के खराब शुरुआत से उभरी GT
गुजरात टाइटंस का सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब टीम से उम्मीदें कम होने लगती हैं, तो यह मजबूती से बाउंस बैक करती है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 हार से करने वाली GT ने बाद के 3 मैच लगातार जीते। इसके बाद फिर लगातार 2 मैच हारी और फिर पिछला 3 मैच जीती है। RR के खिलाफ GT जीत का चौका लगाते हुए शीर्ष-4 में पहुंचना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर खाली हाथ चली गर्लफ्रेंड, तीन बैग उठाकर पीछे-पीछे चलते दिखे अर्शदीप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

 

दोनों टीमों के बराबर अंक
RR की तरह ही GT के भी 12 अंक हैं। जीत की स्थिति में GT के 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि जीटी का रन रेट माइनस में है। इसलिए संभव है कि जीत के बाद भी टीम पांचवें स्थान पर ही रहे।

GT को RR ने दी थी मात
सीजन के पहले मुकाबले में GT को RR के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। RR के लिए 211 रन के लक्ष्य को GT हासिल नहीं कर सकी थी और 6 रन से मैच हार गई थी। इस हार का बदला GT निश्चित रूप से जयपुर में RR से लेने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी
दोनों ही टीमों के शीर्ष तीन बल्लेबाज मजबूत कड़ी हैं, जिस भी टीम के टॉप-3 से रन आएंगे। मैच का उनके पक्ष में जाना तय है। RR की टॉप-3 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल हैं, जबकि जीटी की टॉप-3 में कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में सरकार गठन पर फंसा पेंच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज

 

GT का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार GT और 4 बार RR जीती है।

 

Exit mobile version