भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम.एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।
