Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूबलेव और रूने मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में

April 16, 2023

रूबलेव और रूने मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में

मोनाको: पांचवें वरीय आंद्रे रूबलेव ने वर्षा से प्रभावित सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आठवें वरीय अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 5-7, 6-1, 6-3 से हराकर दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। दो साल पहले यहां फाइनल में शिकस्त झेलने वाले रूस के रूबलेव फाइनल में छठे वरीय डेनमार्क के डेन होल्गर रूने से भिड़ेंगे।

रूबलेव अगर जीत दर्ज करते हैं तो यह उनके करियर का 13वां और मास्टर्स स्तर का पहला खिताब होगा।रूने ने भी दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 1-6, 7-5, 7-5 से जीत दर्ज की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें