Site icon Dainik Savera Times

Indian Wells के फाइनल में पहुंची रूस की Andreeva ,अब मुकाबला सबालेंका से 

इंडियन वेल्स: रूस की किशोरी मीरा एंड्रीवा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां सर्द परिस्थितियों में गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6 (1), 1-6, 6-3 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। नौवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय एंड्रीवा 2001 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है।

फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका होगा। सबालेंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ को 51 मिनट में 6-0, 6-1 से हराया।सबालेंका ने इस तरह से कीज के पिछले 16 मैच से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर उनसे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। एंड्रीवा ने टूर में अपनी जीत का सिलसिला 11 मैच तक पहुंचा दिया है।

उन्होंने स्वियातेक का इंडियन वेल्स में पिछले 10 मैच से चला आ रहा विजय अभियान भी रोक दिया। रूस की खिलाड़ी ने पिछले महीने दुबई में अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता था। वह तब डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई थी। किम क्लाइस्टर्स भी 2001 में 17 साल की थीं जब वह इंडियन वेल्स के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गईं थीं।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

Exit mobile version