Site icon Dainik Savera Times

Ruud और Tsitsipas पर बार्सीलोना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, जानिए कैसा रहा मैच

बार्सीलोना: कैस्पर रूड और स्टेफानोस सिटसिपास ने बार्सीलोना ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और दोनों की टक्कर लगातार दूसरे फाइनल में हो सकती है। रूड ने मात्तेओ अर्नाल्डी को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर सत्र में 27वीं जीत दर्ज की। वहीं सिटसिपास ने फाकुंडो डियाज को 4 . 6, 6 . 3, 7 . 6 से मात दी।

रूड का सामना अब थॉमस मार्टिन ई से होगा जिन्होंने कैमरन नॉरी को 7 . 6, 7 . 6 से हराया। वहीं सिटसिपास की टक्कर डुसान लाजोविच से होगी जिन्होंने आर्थर फिल्स को 6 . 4, 3 . 6, 6 . 2 से मात दी। शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव दूसरे दौर में हार गए।

Exit mobile version