Site icon Dainik Savera Times

क्या अफगान स्पिनर्स पड़ेगें भारी या दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज खोलेंगे धागे, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला आज

SA vs AFG

SA vs AFG

SA vs AFG : चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार यानी आज कराची में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मैच खेला जाएगा। यह ग्रुप बी का पहला मैच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। अफ्रीकी टीम त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने के लिए समय से पहले ही पाकिस्तान पहुंच गई थी, इसलिए उन्हें वहां की परिस्थितियों का अच्छी तरह से पता होगा। अफगानिस्तान एक एशियाई टीम है, इसलिए उनके पास इन परिस्थितियों में खेलने का पर्याप्त अनुभव होगा।

कराची में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच की दूसरी पारी में देखा गया कि पिच में स्पिनरों के लिए काफी कुछ था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम अफ्रीका के खिलाफ इस मैच को लेकर काफी आश्वस्त होगी। अफगानिस्तान के पास राशिद खान और नूर अहमद के रूप में दो कलाई के स्पिनर हैं। इसके साथ ही इस टीम के पास मोहम्मद नबी जैसा अनुभवी ऑफ स्पिनर भी है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम में कम से कम चार बल्लेबाज ऐसे हैं जो स्पिनरों को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं। अफ्रीकी टीम को कप्तान टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर से काफी उम्मीदें होंगी। क्लासेन और बावुमा ने त्रिकोणीय श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया। अगर ये चारों बल्लेबाज अच्छा खेलते हैं तो दक्षिण अफ्रीकी टीम खुद को अच्छी स्थिति में पाएगी।

अफगानिस्तान की संभावित टीम-
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान को अल्लाह गजनफर के रूप में एक बड़ा झटका लगा था जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह पर टीम में नांगेलिया खरोटे को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान की टीम काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और स्पिनर्स पर ही निर्भर करेगी।

टीम : रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई , इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारुकी

दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम-
पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच के नजरिये से टीम में स्पिनर्स को अधिक वरीयता दी जा सकती है।

टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी जीजॉर्जी , एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा

Exit mobile version