Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

SA vs NEP T20 World Cup 2024 : रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को बड़ी मुश्किल से मिली नेपाल पर चौथी जीत

June 15, 2024

SA vs NEP T20 World Cup 2024 : रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को बड़ी मुश्किल से मिली नेपाल पर चौथी जीत

किंग्सटाउन (सेंट विन्सेंट):सुपर आठ में पहले ही जगह बना चुके दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में आज नेपाल को कड़े मुकाबले में मात्र एक रन से हरा दिया। बता दें कि नेपाल की गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज असहज दिखाई दिये और बड़ी मुश्किल से 115 रन ही बना पायी। दक्षिण ने पहले बल्लेबाजी करते सात विकेट पर 115 रन बनाए इसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम 114 रन बनाकर आउट हो गयी।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स 43 रन ही सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। जबकि नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 114 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम ने सात विकेट नुकसान पर बड़ी मुश्किल से 115 रन बनाकर यह लक्ष्य हासिल किया।

नेपाल की ओर से आसिफ शेख 42 और अनिल शाह 27 रन बनाने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज तबर्जे शम्सी रहे जिन्होंने 19 रन देकर चार विकेट झटके। नेपाल की ओर से भी कुशल भुरतेल 4 तथा दिपेन्द्र सिंह 3 विकेट चटकाने में कामयाब हुए। महाराज ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 20वां ओवर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें