Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबालेंका बाहर,स्वीयाटेक और गॉफ चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

October 7, 2023

सबालेंका बाहर,स्वीयाटेक और गॉफ चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

 

बीजिंग: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को यहां चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना ने 7-5, 6-2 से हरा दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे मैच के दौरान शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूसी को सर्वसि की समस्या का सामना करना पड़ा, उन्होंने रिबाकिना के एक के मुकाबले आठ डबल फॉल्ट किए और पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने चार बार उनकी सर्वसि तोड़ी।

रिबाकिना ने 12 ऐस लगाए जबकि सबालेंका केवल चार ऐस लगा पाई। सेमीफाइनल में रिबाकिना का मुकाबला रूस की ल्यूडमिला सैमसोनोवा से होगा, जिन्होंने लातविया की जेलेना ओस्टापेंको को 6-3, 6-2 से हराया। विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वीयाटेक और दुनिया की तीसरे नंबर की अमेरिका की कोको गॉफ दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में, स्वीयाटेकने एक सेट से पिछड़ने के बाद फ्रांस की कैरोलिन गार्सयिा को 6-7 (8), 7-6 (5), 6-1 से हराया, जबकि गॉफ ने ग्रीस की मारिया सकारी को 6-2, 6-4 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला 16 मैचों तक बढ़ाया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें