Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिलदेव पहुंचे श्री काशी विश्वनाथ धाम

September 23, 2023

सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिलदेव पहुंचे श्री काशी विश्वनाथ धाम

कारिडोर औक आसपास के इलाके में प्रशासन रहा अलर्ट
वाराणसीः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिलदेव, रवि शास्त्री समेत अन्य पूर्व क्रिकेटर और बीबीसाई के पदाधिकारी शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन आशीर्वाद लिया। पूर्व क्रिकेटर प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए गंजारी रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखेंगे। इस दौरान मंच पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिलदेव समेत दिग्गज पूर्व क्रिकेटर पीएम के मंच पर मौजूर रहेंगे। इसके लिए सचिन समेत अन्य पूर्व खिलाड़ी पहले ही वाराणसी पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें