Site icon Dainik Savera Times

मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे सचिन तेंदुलकर, इसमें भाग लेंगे 20,000 प्रतिभागी

मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां होने वाली मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे जिसमें 6,000 से ज्यादा महिलाओं सहित करीब 20,000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। तेंदुलकर यहां बांद्रा कुर्ला परिसर में सुबह 5 बजे मैराथन की मुख्य रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी 10के रेस में सबसे ज्यादा 8,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं जबकि 21के (21 किमी) हाफ मैराथन में 4,000 धावक उतरेंगे जिसमें महाराष्ट्र के अलावा अन्य एलीट एथलीट शिरकत करेंगे। वहीं 5के रेस में 5,000 धावक और 3के रेस में 3,000 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे।

रेस में भारतीय नौसेना के भी 1,500 धावक हिस्सा लेंगे जबकि आयोजकों ने बताया कि इस साल महिला प्रतिभागियों की संख्या में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। तेंदुलकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘हमारा लक्षय़ दौड़ने को फिटनेस के एक साधन के रूप में बढ़ावा देना है और इस दृष्टिकोण को जीवन में लाना है। इस साल मुंबई हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि देखना उत्साहजनक है।’

Exit mobile version