Site icon Dainik Savera Times

सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता: भारत ने नेपाल को 4-1 से हराया

ढाका: भारत की अंडर 17 टीम ने सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरूआत पहले मुकाबले में नेपाल को 4-1 से हराकर की। भारत ने आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले 20 मिनट में ही तीन बार गेंद को नेपाल के गोल में पहुंचा दिया लेकिन दो मौके ऑफ साइड होने के कारण बेकार चले गए।

मैच के 10वें मिनट में शिलजी शाजी ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। शाजी ने 40वें मिनट में दूसरा गोल दागा। पूजा ने एक मिनट बाद ही स्कोर 3-0 कर दिया। बर्षा ओली ने 54वें मिनट में नेपाल के लिए गोलकर हार का अंतर घटाया। लेकिन शाजी ने अपना तीसरा गोल दागते हुए भारत को 4-1 से जीत दिला दी।

Exit mobile version