Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salima Tete को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार

March 24, 2023

Salima Tete को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार

नई दिल्लीः भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे को 2022 में शानदार प्रदर्शन के लिए एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने वर्ष की उदीयमान खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया है। कोरिया के मुंगयोंग में एशियाई हॉकी महासंघ की वार्षकि आम बैठक में इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सलीमा ने हॉकी इंडिया के बयान में कहा, कि ‘मैं पिछले कई वर्षों की मेरी कड़ी मेहनत को पहचान देने के लिए एशियाई हॉकी महासंघ का आभार व्यक्त करती हूं।’’ एशियाई हॉकी महासंघ ने इसके साथ ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह को उदीयमान खेल अधिकारी के पुरस्कार से सम्मानित किया।

सलीमा पिछले दो वर्षों से भारतीय महिला टीम का अभिन्न अंग रही है। उन्हें पिछले साल मस्कट में महिला एशिया कप में टूर्नामेंट की उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने 2018 में अज्रेंटीना के ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय जूनियर टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सलीमा टाेक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2021 में खेले गए एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्वकप में भी हिस्सा लिया था जिसमें भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। यह मिडफील्डर एफआईएच हॉकी प्रो लीग में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम और र्बिमंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस युवा मिडफील्डर को पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, कि ‘मैं सलीमा टेटे को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं। यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि हमारे भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें