Site icon Dainik Savera Times

संजू सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना

चेन्नई: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल में धीमी ओवर गति फिर से बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है क्योंकि अधिकतर मैच चार घंटे से अधिक समय तक खच रहे हैं।

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘ यह टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला अपराध है, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’ राजस्थान में आखिरी गेंद तक खींचे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हराया था। राजस्थान की यह चार मैचों में तीसरी जीत है जबकि चेन्नई को इस सत्र में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version