Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia Open में खिताब बचाने उतरेंगे, Satwik और Chirag, इन टीमों के बीच होगी भिड़त

June 3, 2024

Indonesia Open में खिताब बचाने उतरेंगे, Satwik और Chirag, इन टीमों के बीच होगी भिड़त

जकार्ता: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करके अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करेगी। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस सत्र में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

उन्होंने चार प्रतियोगिताओं के फाइनल में प्रवेश किया जिनमें से वह फ्रेंच ओपन और थाईलैंड ओपन जीतने मेंकप में हालांकि सफल रहे। थॉमस इंडोनेशिया और चीन के खिलाफ वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा वह ऑल इंग्लैंड ओपन और पिछले सप्ताह सिंगापूर ओपन में शुरू में बाहर हो गए थे। सात्विक और चिराग पिछले साल इंडोनेशिया ओपन जीतकर सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

वे अब पिछले सप्ताह की गलतियों में सुधार करके पिछले साल का प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे। उनका पहला मुकाबला मलेशिया के मैन वेई चोंग और काई वुन टी से होगा। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू पर भी दबाव होगा जो पेरिस ओलंपिक से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगी। मलेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचने से उनका मनोबल बढ़ा होगा लेकिन खिताबी मुकाबले में चीन की वांग झी यी के खिलाफ 11-3 से आगे होने के बावजूद हारना चिंताजनक है।

आन से यंग, ??चेन यू फी, अकाने यामागुची और कैरोलिना मारिन जैसी चोटी की खिलाड़ी मलेशिया ओपन में नहीं खेली थी लेकिन वे इंडोनेशिया ओपन में चुनौती पेश करेंगे और ऐसे में सिंधू के लिए राह आसान नहीं होगी। सिंधू अगर पहले दौर में चीनी ताइपे की वेन ची सू को हरा देती है तो फिर उन्हें मारिन का सामना करना पड़ सकता है जिनसे वह पिछले सप्ताह क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। पुरुष एकल में भारत की निगाह एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन पर टिकी रहेगी।

लक्ष्य जापान के कांता सुनेयामा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर उनका सामना मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसेन से हो सकता है जिनसे वह पिछले सप्ताह हार गए थे। इस सत्र में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझने वाले प्रणय पहले दौर में हमवतन प्रियांशु राजावत से भिड़ेंगे। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और किरण जॉर्ज भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

पहले दौर में श्रीकांत का सामना चिको ऑराड्वी वार्डोयो से जबकि जॉर्ज का चीन के वेंग होंग यांग से होगा। महिला युगल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत कनाडा की जैकी डेंट और क्रिस्टल लाई की जोड़ी के खिलाफ करेगी। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की एक अन्य भारतीय जोड़ी का सामना चीनी ताइपे की चेंग यू पेई और सुन यू हींग से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें