Site icon Dainik Savera Times

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक-चिराग, H.S. Prannoy चाइना मास्टर्स बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

शेनझेन: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को चाइना मास्टर्स में अपने अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए । आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय प्रणय ने डेनमार्क के मैग्नस योहानसेन को 21-12, 21-18 से हराया। प्रणय ने योहानसेन के खिलाफ 40 मिनट में जीत दर्ज की। प्रणय ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहला गेम 6-1 से जीता। दूसरा गेम 15-15 से बराबरी पर था, प्रणय ने लगातार पांच अंक बनाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को बैकफुट पर धकेलते हुए मैच प्वाइंट के मौके का फायदा उठाया।

प्रणय ने आखिरी क्षणों में दबाव बनाकर जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में प्रणय का मुकाबला अब जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका से होगा। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त चिराग और सात्विक ने युगल मुकाबले में जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो को 21-15, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी 46 मिनट में मुकाबला जीता। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से होगा।

Exit mobile version