Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सऊदी अरब ने फीफा विश्व कप 2034 में बोली के लिए आधिकारिक पत्र जमा किया

October 11, 2023

सऊदी अरब ने फीफा विश्व कप 2034 में बोली के लिए आधिकारिक पत्र जमा किया

 

रियाद: सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ (सैफ) ने वर्ष 2034 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप की बोली लगाने की घोषणा करते हुए इस आशय का एक आधिकारिक पत्र फीफा को जमा किया है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब ने पहले पिछले बुधवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के 2034 संस्करण के लिए बोली लगाने की घोषणा की थी और सैफ के अध्यक्ष यासर अल मिसेहाल द्वारा हस्ताक्षरित आश्य पत्र को आधिकारिक तौर पर फीफा द्वारा निर्धारित बोली प्रक्रिया शुरू करने के लिए उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

सैफ ने कहा कि 2034 फीफा विश्व कप के लिए बोली लगाने का सऊदी अरब का यह ऐतिहासिक कदम है और यह सभी स्तरों पर फुटबॉल के नए अवसरों को खोलने के देश के लक्ष्य और दुनिया के सभी कोनों में खेल के विकास का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अल मिसेहल ने कहा कि यह समर्पण उस बेहद रोमांचक यात्रा का दूसरा चरण है जिस पर देश चल रहा है। सऊदी अरब फुटबॉल, मोटरस्पोर्ट्स, टेनिस, घुड़सवारी, ईस्पोरट्स और गोल्फ सहित 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन कर चुका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें