Site icon Dainik Savera Times

श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेले गये वनडे विश्व कप मैच का स्कोर

लखनऊ: नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का 19वां मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड्स की टीम आज अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान संभालेगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम अपनी जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर है। श्रीलंका आखिरी स्‍थान पर है।

नीदरलैंड्स ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं।श्रीलंका ने दुशान हेमंत और कसुन रजित को दुनीथ वेलालागे व लाहिरू कुमार की जगह शामिल किया है। स्‍कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्‍व वाली नीदरलैंड्स के इस समय हौसले बुलंद है क्‍योंकि उसने अपने पिछले मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को मात दी। वहीं, कुसल मेंडिस के नेतृत्‍व वाली श्रीलंका को अपने तीनों मुकाबलों में शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

Exit mobile version