Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup के 12वें मुकाबले में Scotland ने Namibia को पांच विकेट से हराया

June 7, 2024

T20 World Cup के 12वें मुकाबले में Scotland ने Namibia को पांच विकेट से हराया

ब्रिजटाउन : ब्रैड व्हील के तीन विकेट, माइकल लीस्क के हरफनमौला प्रदर्शन तथा कप्तान रिची बेरिंगटन की नाबाद 47 रन की पारी के दम पर स्कॉटलैंड ने टी-20 विश्वकप के 12वें मुकाबले में नामीबिया को पांच विकेट से हरा दिया है। नामीबिया ने गुरुवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नामीबिया की शुरुआत खराब रही और एक समय उसने 37 रन अपने तीन गवां दिये थे।

इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने पारी को संभाला। उन्होंने 31 बॉल पर (52) की अर्धशतकीय पारी। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां अर्धशतक था। जेन ग्रीन (28), निकोलस डेविन (20), डेविड वीजा (14), यान फ्रायलिंक (12) जेजे स्मिट (11) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। बनाए। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड व्हील ने चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिया।

ब्रैडली करी को दो विकेट मिले। क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स और माइकल लीस्क ने एक -एक बल्लेबाज को आउट किया। 156रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसने 73 के स्कोर तक अपने चार विकेट गवां दिये थे। जॉर्ज मंसी (7), माइकल जोंस (26), ब्रैंडन मक्मलेन (19) और मैथ्यू क्रॉस (3) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने 35 गेंदों में दो चौके दो छक्के लगाते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेली।

वहीं माइकल लीस्क ने तूफानी अंदाज में 17 गेंद में चार छक्के लगाते हुए 35 रन बनाये। क्रिस ग्रीव्स चार रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉटलैंड 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। माइकल लीस्क को उनके शानदार खेल के लिये प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। नामीबिया की ओर से गेरहार्ड इरासमस ने दो विकेट लिये। बर्नार्ड स्कॉट्स, तांगेनी लूंगामेनी और रुबेन ट्रंपलमन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें