Scott Boland : ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने जमैका में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी के 14वें ओवर में यह कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को वेबस्टर के हाथों कैच आउट कराया, जिसके बाद उन्होंने शमर जोसेफ़ को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
मिशेल स्टार्क ने बरपाया कहर
स्कॉट बोलैंड इतिहास रचने से बस एक कदम दूर थे। जोमेल वारिक बल्लेबाज़ी करने आए और बोलैंड ने उन्हें बोल्ड करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही स्कॉट बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए। स्कॉट बोलैंड ने इस पारी में सिर्फ़ दो ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने दो रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरे छोर पर उनका साथ मिशेल स्टार्क ने दिया, जिन्होंने 7.3 ओवर में नौ रन देकर छह विकेट लिए। वेस्टइंडीज़ इन गेंदबाज़ों के सामने सिर्फ़ 27 रन पर आउट हो गई। यह टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर था।
जीत के लिए मिला था 204 रनों का लक्ष्य
सबीना पार्क में खेले गए इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। टीम के लिए कैमरन ग्रीन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 143 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 82 रनों की बढ़त मिली थी। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 121 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया।
सीरीज में किया क्लीन स्वीप
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 27 रनों पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 176 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों देश पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगे। यह सीरीज 20-28 जुलाई के बीच होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...