वाशिंगटन: तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने टेनिस स्टार के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक साल बाद बेटी को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। 41 वर्ष की सेरेना और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन की यह दूसरी संतान है । उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म 2017 में हुआ था। सेरेना का आखिरी टूर्नामेंट 2022 अमेरिकी ओपन था जिसमें वह तीसरे दौर तक पहुंची थी ।
Serena Williams ने बेटी को दिया जन्म,इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

