Site icon Dainik Savera Times

शाहिद अफरीदी बने चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को राष्ट्रीय चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। पीसीबी ने बताया कि अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम समिति के अन्य सदस्य हैं, जबकि हारुन राशिद संयोजक होंगे। यह चयन समिति केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए नियुक्त की गई है। इस समिति के ऊपर मोहम्मद वसीम के नेतृत्व वाले पैनल द्वारा चयनित टैस्ट टीम की समीक्षा की जिम्मेदारी होगी। पीसीबी अध्यक्ष सेठी ने कहा, ‘मैं अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति का स्वागत करता हूं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि सीमित समय के बावजूद वे साहसी निर्णय लेंगे जो हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला में एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम बनाने में मदद करेंगे।

Exit mobile version