Site icon Dainik Savera Times

बंगलादेश के खिलाफ घरेलू टैस्ट श्रृंखला में हो सकती है शमी की वापसी : जय शाह

धर्मशाला: टखने की सजर्री से उबर रहे भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल सितंबर में बंगलादेश के खिलाफ घरेलू टैस्ट श्रृंखला के दौरान वापसी कर सकते हैं। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने दी। शमी इंगलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टैस्ट श्रृंखला से बाहर रहे।

पिछले महीने हुई टखने की सजर्री के कारण वह बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 22 मार्च से शुरू हो रहे आगामी सत्र से भी बाहर रहेंगे। जून में वैस्ट इंडीज और अमरीका की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी उनकी भागीदारी की संभावना नहीं है।

शमी ने भारत के लिए अपना पिछला मैच एकदिवसीय विश्व कप में खेला था। भारत सितंबर में दो टैस्ट और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए बंगलादेश की मेजबानी करेगा। शाह ने कहा, शमी की सजर्री हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बंगलादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए शमी की वापसी की संभावना है। लोकेश राहुल को इंजैक्शन की जरूरत थी, उन्होंने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू कर दिया है और एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं।

Exit mobile version