देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक अच्छे व्यवहार वाले व्यक्ति के रूप में मिशाल पेश करते हुए नैनीताल में उनके सामने हुई सड़क दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति को बचाते हुए देखे गये।
यह जानकारी उस समय सामने आयी जब शमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह दुर्घटना पीड़ित की मदद करते देखे गये। दुर्घटना पीड़ित की कार पहाड़ी सड़क से गिर गई थी।

