Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले शार्दुल ठाकुर हुए चोटिल

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा जब हरफनमौला शार्दुल ठाकुर को अभ्यास के दौरान कंधे पर चोट लग गई। इस चोट की गंभीरता का अभी तक पता नहीं लग पाया है और संभवतः उनका स्कैन भी हो सकता है।

ऐसी भी आशंका जतायी जा रही है कि कंधे की चोट के कारण शार्दुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते है। चोट लगने के बाद शार्दुल दर्द से कराहते हुए नजर आए और इसके बाद उन्होंने नेट्स में गेंदबाज़ी नहीं की। दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ भारत का दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से केपटाउन में शुरू होगा।

Exit mobile version