नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनैंट कप के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
धवन ने कहा कि उन्होंने न तो अपने नाम के इस्तेमाल की अनुमति दी है और न ही टूर्नामैंट में भाग लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने मीडिया संगठनों और प्रशंसकों से उनकी भागीदारी को लेकर उनकी अनुमति के बिना जारी की गई किसी भी घोषणा को नजरअंदाज करने आग्रह किया है।
धवन ने एक्स पर लिखा, मुझे पता चला है कि वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनैंट कप में प्रतिभागी के रूप में मेरा नाम शामिल किया गया है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। मेरी टीम इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

