Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शोएब अख्तर का दावा, Champions Trophy खेलने के लिए पाकिस्तान आएगी भारतीय टीम

November 21, 2024

शोएब अख्तर का दावा, Champions Trophy खेलने के लिए पाकिस्तान आएगी भारतीय टीम

अमृतसर: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया कि मौजूदा अनिश्चितताओं के बावजूद पाकिस्तान और भारत के बीच बैक-चैनल बातचीत अंतत: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत शामिल होगा। शोएब ख्तर ने वैश्विक क्रि केट पारिस्थितिकी तंत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रि केट परिषद (आईसीसी) में 95 से 96 प्रतिशत प्रायोजन भारत से आता है, यही कारण है कि भारतीय बोर्ड दबाव बना सकता है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह से पाकिस्तान क्रि केट बोर्ड (पीसीबी) या भारतीय क्रि केट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के हाथों में नहीं थी, बल्कि अंतत: दोनों देशों की सरकारों पर निर्भर थी। शोएब ने दावा कि मुङो अब भी विश्वास है कि भारतीय टीम पाकिस्तान आएगी। चैंपियंस ट्रॉफी की व्यवस्था को लेकर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्डो के बीच चल रहे मौखिक विवादों के बीच अख्तर की यह टिप्पणी आई है।

इसी बीच प्रसारण कंपनियों ने देरी के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए आईसीसी पर टूर्नामैंट कार्यक्र म की घोषणा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय बोर्ड ने कड़ा रु ख जारी रखा तो इससे आईसीसी को काफी वित्तीय नुक्सान हो सकता है। इस बीच, पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने अपना रु ख दोहराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइिबड्र मॉडल को दृढ़ता से खारिज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें