Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान को लगा झटका, शहजाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर

मेलबर्न: शान मसूद की अगुवाई में पहले टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तान के खुर्रम शहजाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है। यह गेंदबाज शानदार फॉर्म में था।

डेब्यू मैच में तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद चोटिल हो गए। उन्हें दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें एमआर आई स्कैन के लिए ले जाया गया है। खुर्रम के चोटिल होने की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शेयर की है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘पसली में स्ट्रेस फ्रैक्चर और पेट की मांसपेशियों में चोट के कारण खुर्रम शहजाद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

जांच के बाद वो लाहौर में एनसीए लौट आएंगे, जहां वह पूरी तरह फिट होने तक रिहैब में रहेंगे।‘शहजाद ने पहले टेस्ट के दौरान दोनों पारियों में स्टीव स्मिथ के बड़े विकेट लिए, जबकि शानदार शुरुआत करते हुए कुल मिलाकर पांच विकेट लिए।

उनकी कमी टीम खलेगी क्योंकि पाकिस्तान मेलबर्न और सिडनी में शेष दो टेस्ट मैचों में वापसी करना चाहेगी।बैकअप तेज गेंदबाज हसन अली और मोहम्मद वसीम जूनियर सबसे संभावित प्रतिस्थापन के रूप में सामने आ रहे हैं, क्योंकि वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। पाकिस्तान के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है क्योंकि स्टार पेसर नसीम शाह चोट के कारण दौरे से पहले ही बाहर थे।

Exit mobile version