Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के आगाज से पहले दिल्ली को झटका, निजी कारणों से टूर्नामेंट से हटे हैरी ब्रूक

March 14, 2024

IPL के आगाज से पहले दिल्ली को झटका, निजी कारणों से टूर्नामेंट से हटे हैरी ब्रूक

नई दिल्ली: इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देते हुए 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 2024 संस्करण से हट गए हैं।

हैरी ब्रूक को पिछले साल दुबई में नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। जेसन रॉय के बाद वह निजी कारणों से आईपीएल 2024 से हटने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस तरह पीछे हटने से आईपीएल फ्रेंचाइजी नाराज है।

इसमें यह भी बताया गया है कि इस तरह अचानक हटने से विभिन्न टीमों की नीलामी योजना बाधित हो जाती है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ इस मुद्दे पर विचार कर रही हैं। ब्रूक ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 21 की कम औसत से केवल 190 रन बनाए थे।

रिपोर्ट में एक फ्रेंचाइजी अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ‘एक बार जब खिलाड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए। इससे मुकरना गैर-पेशेवर है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए।‘

दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर, मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें