Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shreyanka Patil आईसीसी महिला इमजिर्ग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकितों में शामिल

December 28, 2024

Shreyanka Patil आईसीसी महिला इमजिर्ग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकितों में शामिल

दुबई: भारत की ऑलराऊंडर श्रेयंका पाटिल 2024 के लिए आईसीसी महिला इमजिर्ग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकितों में शामिल हैं। एनेरी डर्कसेन (दक्षिण अफ्रीका), सास्किया होर्ले (स्कॉटलैंड) और फ्रेया सार्जेट (आयरलैंड) पुरस्कार के लिए अन्य उम्मीदवार हैं, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को यह घोषणा की। दिसंबर 2023 में भारत के लिए पाटिल का पदार्पण एक अविश्वसनीय वर्ष की शुरुआत थी। युवा गेंदबाज भारत के लिए सफेद गेंद के प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, नियमित रूप से उच्च दबाव की स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

मुख्य रूप से अपनी गेंदबाजी के लिए मानी जाने वाली पाटिल में निचले क्रम की बल्लेबाज के रूप में भी क्षमता रखती हैं। महिला टी-20 एशिया कप और आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम में उनकी जगह पक्की कर दी है। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में जीत के लिए जरूरी मुकाबले में पाटिल के 2/14 के आंकड़े ने विपक्षी टीम को 105/8 पर सीमित करने में मदद की। एक विकेट-मेडन सहित उनकी किफायती गेंदबाजी ने भारत के अभियान को जिंदा रखने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें