Site icon Dainik Savera Times

Shreyas Iyer बनें भारत के अगले T20 कप्तान, जानें पूर्व चयनकर्ता ने सूर्या की कप्तानी को लेकर क्या कहा

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेक्टर्स अब मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 कप्तानी किसी नए खिलाड़ी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी और सिलेक्टर रह चुके देवांग गांधी का मानना है कि सूर्यकुमार की जगह टी20 टीम की अगुवाई करने की रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है।

देवांग गांधी ने कहा कि अय्यर के पास कप्तानी का अनुभव मौजूद है। उन्होंने कहा, ““मुझे लगता है कि ओलंपिक में अभी दो साल बाकी हैं। क्या सिलेक्टर्स दो साल बाद भी उन्हें देख रहे हैं? तो, यही बड़ा सवाल है। देखिए, मुकाबला काफी कड़ा है। हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और बहुत सारे खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन कर भी रहे हैं। श्रेयस लगातार अच्छा कर रहे हैं। रजत पाटीदार भी दमदार खेल दिखा रहे हैं। कप्तान के तौर पर रजत का प्रदर्शन पिछले दो साल में शानदार रहा है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय है और मेरे हिसाब से अब उनसे आगे बढ़ने का समय आ चुका है।”

ये भी पढ़ें- FIFA का बड़ा फैसला, स्टेडियम में फैंस नहीं ले जा सकेंगे दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें

 

श्रेयस अय्यर कप्तानी के हकदार
पूर्व सिलेक्टर ने आगे कहा, “आप हमेशा ऐसा कप्तान चाहते हैं, जिसके पास अनुभव हो, चाहे वह इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव हो या फिर आईपीएल का। मुझे लगता है कि श्रेयस जिस तरह से पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बना चुके हैं, तो मेरे हिसाब से वह टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह इसके हकदार भी हैं।”

ईशान किशन को बनाया जाए उपकप्तान
देवांग गांधी का कहना है कि अगर श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो तिलक वर्मा या फिर ईशान किशन में से किसी एक को उपकप्तान भी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से ईशान किशन उपकप्तान के रूप में ज्यादा बेहतर विकल्प होंगे। ईशान आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। इसके साथ ही अपनी अगुवाई में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट भी जिताया था।

ये भी पढ़ें- बिहारः प्लंबर के खाते में अचानक आए 294 करोड़ 80 लाख रुपये, युवक के उड़े होश… जांच में जुटी पुलिस

 

Exit mobile version