Site icon Dainik Savera Times

Eden Gardens में भावनाओं की भिड़ंत… KKR के खिलाफ Punjab की कमान संभालेंगे Shreyas Iyer

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शनिवार को एक दिलचस्प और भावनात्मक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कप्तान श्रेयस अय्यर ईडन गार्डंस के मैदान पर अपनी नई टीम पंजाब किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे। सिर्फ एक सत्र पहले अय्यर ने केकेआर को आईपीएल खिताब दिलाकर इतिहास रचा था, लेकिन अब वह उसी मैदान पर विरोधी खेमे की अगुवाई करते हुए कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेरने का माद्दा रखते हैं।

-पंजाब किंग्स में अय्यर ने की नई शुरुआत

केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद अय्यर ने पंजाब किंग्स में नई शुरुआत की और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग की रणनीतिक साझेदारी में टीम को मजबूती से खड़ा कर दिया। मौजूदा सीज़न में अय्यर ने न सिर्फ कप्तानी से प्रभावित किया है, बल्कि बल्ले से भी 263 रन बनाते हुए टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है।

-5 मुकाबले जीत चुकी पंजाब की टीम

अब तक आठ में से पांच मुकाबले जीत चुकी पंजाब टीम इस मैच में जीत दर्ज कर टॉप चार की ओर और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं केकेआर के लिए यह ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला होगा। पांच मुकाबले हारने के बाद उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब बेहद नाज़ुक डोर पर टिकी हैं। केकेआर का टॉप ऑर्डर संघर्ष कर रहा है, और मध्यक्रम में आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह व रमनदीप सिंह फिनिशिंग टच देने में नाकाम रहे हैं। टीम अब कैरेबियाई ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल को मौका दे सकती है।

-क्यूरेटर सुजन मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में

दूसरी ओर, पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य और गेंदबाज अर्शदीप सिंह की भूमिका निर्णायक हो सकती है। वहीं युजवेंद्र चहल, जिन्होंने पिछले मैच में रहाणे समेत चार विकेट चटकाए थे, फिर से केकेआर के बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेंगे। अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना दोनों टीमों में बनी हुई है। ईडन गार्डंस की पिच को लेकर पहले ही विवाद हो चुका है, ऐसे में क्यूरेटर सुजन मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

मैच विवरण:
स्थान: ईडन गार्डंस, कोलकाता
समय: शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: Assam Election Voting 2026: असम के वोटरों में दिखा भारी उत्साह, पोलिंग बूथ के बाहर लगीं लंबी कतारें

Exit mobile version