Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुभंकर शर्मा ने आयरिश ओपन में संयुक्त बढ़त हासिल की

September 9, 2023

शुभंकर शर्मा ने आयरिश ओपन में संयुक्त बढ़त हासिल की

किल्डारे: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने होरिजोन आयरिश ओपन के दूसरे दौर में ‘फ्रंट नाइन’ में शानदार प्रदर्शन की बदौलत छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से बढ़त बनाये हैं। शुभंकर ने जोर्डन स्मिथ के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की। स्मिथ एकल बढ़त की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 17वें होल में डबल बोगी के कारण इसे गंवा बैठे और सात अंडर 65 का कार्ड खेला। स्टार गोल्फरों में रोरी मैकलरॉय संयुक्त 26वें और शेन लॉरी संयुक्त नौवें स्थान पर चल रहे हैं।

अन्य भारतीयों में मनु गंडास (73-78) कट हासिल करने से चूक गये। शुभंकर 2018 के बाद से पहला डीपी विश्व टूर जीतने की कोशिश में जुटे हैं, उन्होंने ‘फ्रंट नाइन’ में सात बर्डी और दो पार से सात अंडर 28 का स्कोर बनाया। वह 27 होल तक बोगी फ्री और 14 अंडर पर थे। फिर 10वें ओर 17वें होल में बोगी के बाद उन्होंने 11वें बर्डी लगायी। वह 13 अंडर पर एक समय सबसे आगे चल रहे थे लेकिन अंत में संयुक्त बढ़त हासिल की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें