Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाक मैच से पहले शुभमन गिल बने ICC Player of the Month

October 13, 2023

भारत-पाक मैच से पहले शुभमन गिल बने ICC Player of the Month

 

दुबई: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को विश्व कप से पहले वनडे मैचों में दबदबा बनाने के बाद सितंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष खिलाड़ी आॅफ द मंथ चुना गया है। आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल ने सितंबर के दौरान 80 की औसत से 480 वनडे रन बनाने के बाद पुरस्कार का दावा करने के लिए टीम के साथी मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को पीछे छोड़ दिया।

युवा खिलाड़ी ने 2023 में शानदार फॉर्म का नजारा दुनिया के सामने रखा, जिससे उन्हें आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बढ़त मिली है और अब वो पाकिस्तान के बाबर आजम से कुछ ही अंक पीछे हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने एशिया कप में 75.5 की औसत से सर्वाधिक 302 रन बनाए, जिसमें नाबाद 27 रन भी शामिल थे, जिससे भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया।

एशिया कप के समापन के बाद गिल एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में चमके। उन्होंने मोहाली में 74 रन और इंदौर में 104 रन बनाए। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद शुभमन गिल ने कहा, ‘मुझे सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर खुशी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और टीम के हित में योगदान देना एक बड़ा सौभाग्य है। यह पुरस्कार मुझे उत्कृष्टता की तलाश जारी रखने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें