Site icon Dainik Savera Times

गुजरात टाइटंस के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं शुभमन गिल: विक्रम सोलंकी

मुंबई : गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी का मानना है कि भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की क्रिकेट की समझ बहुत अच्छी है और वह भविष्य में इस फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान बन सकते हैं। गिल पिछले छह महीने से भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं और इस बीच उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाना भी शामिल है। उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

हार्दिक पंड्या का लगातार दूसरे सत्र में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करना तय है लेकिन टीम प्रबंधन गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में देखता है। सोलंकी ने गुरुवार को वर्चुअल मीडिया सत्र में पत्रकारों से कहा,‘‘शुभमन के अंदर एक नेतृत्वकर्ता छिपा है और वह काफी जिम्मेदारी लेता है। मेरे हिसाब से यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपके नाम के आगे कप्तान होने का चिन्ह लगे होने पर ही आप अपनी भूमिका निभाओ।’’ उन्होंने कहा,‘‘शुभमन ने पिछले साल भी अपने आचरण और खेल के प्रति अपने पेशेवर रवैए के कारण नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाई थी।’’

सोलंकी ने कहा,‘‘क्या मैं यह सोचता हूं कि शुभमन भविष्य का कप्तान होगा। हां, निश्चित तौर पर लेकिन इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उसमें नेतृत्व करने के गुण हैं, वह बहुत परिपक्व है और काफी प्रतिभाशाली है।’’ उन्होंने कहा,‘‘उसके पास बहुत अच्छा क्रिकेटिया दिमाग है और हम शुभमन के साथ चर्चा जारी रखेंगे और जो भी फैसला करेंगे उसमें उसकी राय जरूर लेंगे।’’ गुजरात टाइटंस आईपीएल में अपना पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ खेलेगा।।

Exit mobile version