Site icon Dainik Savera Times

Shubman Gill वन डे में नं.1 बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट ने लगाई लंबी छलांग

दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वन डे फॉर्मेट में नं.1 बल्लेबाज बनने के और करीब पहुंच गए हैं। इंगलैंड के खिलाफ पहले वन डे में 80 रन की पारी खेलने वाले गिल नं.1 बनने से 12 रेटिंग अंक पीछे हैं। फिलहाल वह दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिशेल पहले स्थान पर हैं। भारत के विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 5वें स्थान पर हैं। वैस्ट इंडीज के शे होप छठे और पाकिस्तान के बाबर आजम 7वें स्थान पर हैं। बाबर आजम को एक स्थान का घाटा हुआ है। आयरलैंड के हैरी टैक्टर 8वें, श्रीलंका के चरिथ असलांका 9वें और श्रीलंका के कुसाल मैंडिस 10वें स्थान पर हैं। वनडे फॉर्मेट के शीर्ष 5 गेंदबाजों में पहले स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान, दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद, तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, चौथे स्थान पर इंगलैंड के जोफ्रा आर्चर और 5वें स्थान पर इंगलैंड के महीथ तीक्षणा हैं।

इंगलैंड के आदिल रशीद छठे, न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर 7वें स्थान पर हैं। भारत के कुलदीप यादव 8वें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 9वें और बंगलादेश के मेहदी हसन मिराज क्रमशः 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं। 968 दिन बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Exit mobile version