Site icon Dainik Savera Times

Simon O’Donnell की भविष्यवाणी, Travis Head हैं ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर कप्तान

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमन ओडॉनेल का मानना है कि भारत के खिलाफ विश्व कप 2023 फाइनल में 137 रन की शानदार पारी के बाद बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड एक दिन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हेड ने 120 गेंदों में 137 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल थे। खिताबी मुकाबले में उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवरों में 241 रनों का छोटा लक्ष्य चेज कर लिया।

हेड विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम चार मुकाबले में यह पुरस्कार जीता था। हेड ने इस साल जून में लंदन के ओवल में भारत के खिलाफ पहली पारी में 174 गेंदों में 163 रनों की तेज पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब दिलाया था।

ओडॉनेल ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘मुझे लगता है कि हम ट्रैविस हेड के रूप में अगले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर विचार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनने के लिए शायद उन्हें उनमें से किसी एक प्रारूप को छोड़ना होगा। जिससे उनका वर्क लोड सही से मैनेज हो पाए।

Exit mobile version