Site icon Dainik Savera Times

‘वैभव को मौका देने के लिए किसी को बाहर नहीं कर सकते’, आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले बोले सितांशु कोटक

Sitanshu Kotak on Vaibhav Selection

Sitanshu Kotak on Vaibhav Selection

भारत और आयरलैंड के बीच दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार (26 जून) से होने जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है।

सितांशु कोटक का कहना है कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनजमेंट किसी को ड्रॉप नहीं करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बैटिंग कोच ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें खुद की काबिलियत दिखाने के पर्याप्त मौके मिलेंगे। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा हो। यह भी सही नहीं होगा।”o

ये भी पढ़ें–   https://dainiksaveratimes.com/sports/netherlands-vs-tunisia-knockout/

बैटिंग कोच ने आगे कहा, “जाहिर है कि यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। हम इस मैच में क्या करने का प्लान बनाते हैं। यह एक अलग बात है। हालांकि, मुझे लगता है कि किसी को मौका देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ गलत करने के बीच बहुत पतली लाइन होती है।” हालांकि, सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने वैभव को एक लाजवाब खिलाड़ी बताया। सितांशु ने आगे कहा, “जो खिलाड़ी बीसीसीआई सिस्टम से अंडर 19, भारत ए और एमर्जिंग टूर्नामेंट खेलकर आया है, वो काफी हद तक भारतीय टीम के कल्चर को समझता है। तो ऐसा नहीं है कि उनके लिए बहुत कुछ अलग है। हालांकि, हमने उन्हें आनंद लेने की सलाह दी है। इसके साथ ही हमने उन्हें कहा है कि वह जो भी पूछना या बताना चाहें, वो बता सकते हैं। ”

उन्होंने कहा कि इस स्तर के खिलाड़ियों में आमतौर पर परिपक्वता, सही फैसले लेने की क्षमता और खेलने का इरादा बहुत अच्छा होता है। कोच के अनुसार, सबसे जरूरी बात यह है कि वैभव को यह महसूस होना चाहिए कि वह टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें दूसरी टीमों की तरह इस टीम में भी खुलकर खेलने की आजादी मिली हुई है। ऐसा माहौल होना टीम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Exit mobile version