Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

SL vs Aus,1st Test: ऑस्ट्रेलिया के 654 रन के विशाल स्कोर के आगे लड़खडाई श्रीलंका की टीम

January 31, 2025

SL vs Aus,1st Test: ऑस्ट्रेलिया के 654 रन के विशाल स्कोर के आगे लड़खडाई श्रीलंका की टीम

गाले: श्रीलंका के गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आस्ट्रेलियाई मेहमान टीम ने उस्मान ख्वाजा (232), स्टीव स्मिथ (141) और जॉस इंगलिस (102) की शतकीय पारियों के दम पर पहले टैस्ट मैच के दूसरे दिन 6 विकेट पर 654 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर महज 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के 654 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 30 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज सहित 3 विकेट गंवा दिए।

ओशादा फर्नांडो (07), दिमुत करुणारत्ने (07) और मैथ्यूज (07) रन के आऊट होने के बाद मेजबान टीम की लड़खड़ाई पारी को दिनेश चांदीमल और कामिंदु मैंडिस ने संभाला। दिन का खेल समाप्त होने के समय श्रीलंका ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुनमन और नाथन लायन के खाते में एक-एक विकेट आया। इससे पहले आज ऑस्ट्रेलिया ने कल 2 विकेट पर 330 से आगे खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया ने 154 ओवर में 6 विकेट पर 654 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और जेफ्री वांडरसे ने 3-3 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें