Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2026: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से रौंदा, जीता ब्रॉन्ज मेडल

October 3, 2026

Asian Games 2026: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से रौंदा, जीता ब्रॉन्ज मेडल

SL vs BAN: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट महज 18 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवां विकेट 54 के स्कोर पर गिरा। इस समय श्रीलंका की स्थिति बेहद खराब थी और बांग्लादेश मुकाबले में हावी था।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत का पहले बैटिंग का फैसला, देखें Live

 

थारिंडु रत्नायके ने पलटा खेल
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थारिंडु रत्नायके ने पूरा खेल पलट दिया। रत्नायके ने 32 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान रत्नायके ने कप्तान सहान अराचिगे के साथ छठे विकेट के लिए 93 रन की अहम साझेदारी महज 44 गेंदों पर की और टीम की जोरदार वापसी कराई। रत्नायके के आउट होने के साथ ही यह साझेदारी टूटी।

20 ओवर में बनाए 165 रन
कप्तान सहान ने 37 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा आशेन बंडारा ने 18 रन बनाए। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2, जबकि अलीस अल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- कैप्टन मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट ‘हमाम अल-हम्मामी’ की हुई पहचान

 

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही निराशाजनक
166 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर निराशाजनक रही। पूरी टीम 17.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई और 63 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

4 खिलाड़ी नहीं खोल सके अपना खाता
बांग्लादेश के शीर्ष तीन बल्लेबाजों सहित 4 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। सर्वाधिक 26 रन नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नसूम अहमद ने बनाए। यासिर अली ने 21 और परवेज हुसैन इमोन ने 20 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए नुवान थुसारा, थारिंडु रत्नायके, विजयकांत व्यासकांत और वानुजा सहन ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान सहान अराचिगे और दुशान हेमंथा को 1-1 विकेट मिला।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें