Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

SL vs NED: नीदरलैंड से श्रीलंका को रहना होगा सतर्क,बांग्लादेश चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर

June 17, 2024

SL vs NED: नीदरलैंड से श्रीलंका को रहना होगा सतर्क,बांग्लादेश चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर

ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया: टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करके अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने के लिए बेताब श्रीलंका को टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के यहां होने वाले मैच में नीदरलैंड से सतर्क रहना होगा। श्रीलंका की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और वह अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर है जबकि नीदरलैंड तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका पहले ही सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुका है।

लेकिन वह अपनी प्रतिष्ठा की खातिर नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में अपना सब कुछ झोंक देगा। जहां तक नीदरलैंड की बात है तो उसने अभी तक तीन मैच में से एक में जीत दर्ज की है। उसकी टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी वह बेहतर खेल का नमूना पेश करके जीत दर्ज करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी से पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है जबकि बांग्लादेश चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें