Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti Irani ने स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

August 29, 2023

Smriti Irani ने स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

 

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को बर्मघिंम में इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया।

सोमवार को टीम के यहां पहुंचने पर क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन इंडिया (उअइक) के अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। आगमन के बाद भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने स्मृति ईरानी से मुलाकात की, जहां केंद्रीय मंत्री ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरे दल को सम्मानित किया। स्मृति ईरानी ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने साबित कर दिया है कि भारत की बेटियां वैश्विक मंच पर अमिट छाप छोड़ सकती हैं।

मैं देश की ओर से टीम को बधाई देती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारी विजेता टीम और इन लड़कियों की उपलब्धि को मान्यता दी है। ये ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ के सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एंबेसडर हैं।’ क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के अध्यक्ष डॉ. महंतेश जी किवदासनवर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उनके उदार भाव के लिए धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें