Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti Mandhana वन-डे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत 7वें स्थान पर

March 18, 2026

Smriti Mandhana वन-डे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत 7वें स्थान पर

दुबई : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गई हैं, जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना शीर्ष स्थान पर कायम हैं। रैंकिंग में यह बदलाव न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन के 2 स्थान फिसलकर 9वें नंबर पर आने के बाद हुआ। भारत की जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज मैडी ग्रीन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज के अंतिम मैच में 94 रन की शानदार पारी खेलकर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

33 वर्षीय ग्रीन की डुनेडीन में खेली गई 73 गेंदों की पारी की बदौलत उनकी टीम ने 200 रन से जीत दर्ज करते हुए श्रृंखला में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इस प्रदर्शन से वह 5 स्थान ऊपर चढ़कर 610 रेटिंग अंकों के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। न्यूजीलैंड की हरफनमौला अमेलिया केर ने आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन करते 80 रन बनाने के साथ 22 रन देकर 5 विकेट झटके। इस प्रदर्शन से केर 21वें स्थान से संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंच गई हैं और बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी दोनों में 600 से अधिक रेटिंग अंक हासिल किए हैं।

टी-20 रैंकिंग में कप्तान अमेलिया केर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में 44 गेंदों पर 78 रन की पारी खेलकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 694 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 8वें स्थान पर बरकरार हैं। जॉíजया प्लिमर ने 63 रन की पारी खेलकर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वह 50वें से 41वें स्थान पर पहुंच गई हैं। टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में जेस केर ने 13 रन देकर 2 विकेट लेने के प्रदर्शन के दम पर 11 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया है। सोफी डिवाइन ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे वह 104वें स्थान से 79वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें