स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। जहां खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की। जिसकी वीडियो सामने आई है। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने कहा, मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा और यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी। यहां पर हम जब वर्ल्ड कप के दौरान पिछली बार आए थे तो बोलकर गए थे कि ट्रॉफी लेकर आएंगे। हमने ट्रॉफी ली और आज मैं महाकाल जी के पास वापस दर्शन करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि महाकाल जी हमें ऐसे ही वापस बुलाते रहें और हम ऐसे ही ट्रॉफी जीते रहें।
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा, “मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा और यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी। यहां पर हम जब वर्ल्ड कप के दौरान पिछली बार आए थे तो बोलकर गए थे कि ट्रॉफी लेकर आएंगे।… pic.twitter.com/Le1xUpPg0T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
वहीं, भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर 52 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद अब भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा को रेलवे प्रमोशन दिया है।
रेल मंत्रालय ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी स्नेह राणा ने सोशल मीडिया पर दी।
रेलवे ने किया प्रमोट
स्नेह राणा ने प्रमोशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। उन्होंने इसकी एक कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि रेल मंत्रालय को मेरी कोशिशों को पहचानने और मुझे ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी’ (स्पोर्ट्स) के पद पर प्रमोट करने के लिए दिल से धन्यवाद। एक खिलाड़ी के तौर पर रेलवे आपके लिए सबसे अच्छी संस्था है। यह हमें हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...